Breaking

Thursday 25 January 2018

वो चार शब्द (Bharat Mata Ki Jai)

Woh-char-shabd.jpg
**लेख**
**...वो चार शब्द...**

आज मेरे एक दोस्त ने कहा यार तूझे लिखने का शौक है
 तो कल 26 जनवरी है ,देश के बारे में कुछ लिख ,
बहुत सोचा क्या लिखूं कोई कविता कोई भाषण
 या फिर देश के महापुरुषो के बारे में कुछ फिर
दिमाग मे ये भी ख्याल आया कि  बहुत से
 कवियों और लेखकों ने देश के बारे में
पहले से ही बहुत कुछ लिख रखा है मैं क्या लिखूं?
 मैंने भी दिमाग पर  बहुत जोर दिया पर कुछ समझ मे नही आया ,
आता भी कैसे दोस्तो ये जो देश भक्ति ये जो देश प्रेम हैं
ये दिमाग से नही सीधे दिल से निकलती हैं ,
इसे न तो इसे किसी को दिखाने की जरूरत है ना ही छुपाने की,
कुछ अपने देश प्रेम को गीतों के माध्य्म से व्यक्त करते है ,
तो कुछ कविता और लेखन के माध्यम से ,
मैं कोई महान इंसान तो नही मेरे पास सिर्फ  चार शब्द है ,
मेरे वो चार शब्द ही मेरे देश और मेरे अंदर के देश प्रेम की पहचान है ,
वो चार शब्द है :-

भारत माता की जय !!

 ― कृष्णा पांडेय

No comments:

Post a Comment