Breaking

Friday, 26 January 2018

माटी के नाम (Maati Ke Naam)


**माटी के नाम**

कुछ शब्द लिख रही हूँ देश की माटी के नाम,
संस्कृति, सभ्यता को विश्व भर में मिलता है मान।।

सपूतों के बलिदानों से गर्वित है मातृभूमि
आज़ाद भगतसिंह जैसे वीरों को शत शत प्रणाम।।


लक्ष्मीबाई, सीता सी नारी है मर्यादा की पहचान,
जीवन का पाठ पढ़ाती गीता, रामायण और पुराण।।


ऋषि मुनियों के ज्ञान की पवित्रता की सुगंध,
यही है मेरे भारतवर्ष की अखंडता और शान।।


― सुनिधि चौहान

No comments:

Post a Comment