Breaking

Tuesday, 30 January 2018

एक हृदय - हाइकु ( Ek Hridya- Haiku)


**एक हृदय**
       ― हाइकु

एक #हृदय
बासन्ती फूलों सा हों
महक भरा।।

एक हृदय
मिलन की आस में
तड़प भरा।।

एक हृदय
सावन की बारिश से
हो अश्क़ भरा।।

एक हृदय
साग़र सा अथाह
हो इश्क़ भरा।।

एक हृदय
"बांवरा मन" सा हों
स्वप्न से भरा ।। 

- बांवरा मन

No comments:

Post a Comment